दिल्ली (एकता): भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर आज यानि शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बैठक करेंगे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार बैठक में कोरोना की स्थिति को देखते हुए नई गाइडलाइंस जारी हो सकती है। बता दें कि हाल ही में चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार सावधान हो गई है। मांडविया ने भारत की तैयारियों पर गुरुवार को राज्यसभा में स्वत: संज्ञान लेते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा कि वायरस का कोई भरोसा नहीं है कि यह कब भारत में खतरा पैदा कर दें।