दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के चुने गए नवनिर्वाचित पार्षदों से शनिवार को बातचीत की। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा कि उनके पास 5 साल हैं। वह चरित्र और आचरण के समर्थन के साथ आगे बढ़ें। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक और पार्षदों को मिलकर चलना है। लड़ाई के साथ काम होता नहीं बल्कि बिगड़ता है।
केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया और हमने ईमानदारी के साथ काम किया है। मैं बस यही कहूंगा कि आप सब भी मिलकर काम करें और जनता का भरोसा जीते। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें बदनाम करने के लिए पार्टी ने पूरी मेहनत की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई।
केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी या कोई अन्य पार्टी आपको खरीदने की कोशिश करेगी लेकिन आप अपने फैसले पर अटल रहना, बिकना मत। दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी ने आप पर भरोसा जताया है।