हिल्ली (एकता): दिल्ली में जहां लगातार सर्दी में इजाफा हो रहा है। वहीं हवा अब भी जहरीली चल रही है। एनसीआर के दूसरे शहरों की एक्यूआई 300 से कम यानी खराब श्रेणी में रही। बता दें कि पिछले 24 घंटों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शनिवार सुबह भी राजधानी की हवा खराब रही।
मौसम में तेजी से बदलाव होने से 15 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।