दिल्ली (एकता): दिल्ली के जहांगीरपुरी में उस समय अफता-तफरी मच गई जब भीषण आग की चपेट में 30-40 झुग्गियां जलकर राख हो गई। बता दें कि घटना शुक्रवार देर रात को हुई। दमकल कर्मियों ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन यहां रहने वाले लोगों के सिर से छत छीन गई है।

बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि रिंग रोड की तरफ से भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी।

लगभग 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन इस अग्निकांड में लोगों का बड़ा नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
