दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। काफी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई वोट डालने के लिए पहुंच रहा है। इसी बीचकिराड़ी विधानसभा के अंतर्गत शादी के जोड़े में सज-धज कर दुल्हन मतदान करने पहुंची। बता दें कि दुल्हन के 5 बजे फेरे होने हैं।

मतदान को लेकर दूसरे मतदाताओं को भी एक संदेश देते हुए दुल्हन ने आज अपना इतना व्यस्त समय निकाला कि वह शादी के मंडप से मतदान करने के लिए पोलिंग स्टेशन तक पहुंची और मतदान किया।

लड़की का नाम काजोल है जिसकी आज शादी हो रही है। काजोल ने बताया कि उनका यह पहला वोट था, इसलिए उन्होंने मतदान करना जरूरी समझा और किराड़ी विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 41 में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने मतदान किया।
