दिल्ली नगर निगम चुनाव: इस गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, बताई यह बड़ी वजह

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): देश की राजधानी दिल्ली में आज 4 दिसंबर को एमसीडी के लिए मतदान किया जा रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां जनता में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है वही बवाना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड 31 के कटेवड़ा गांव के स्थानीय निवासियों ने पूरी तरह से चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। आपको बता दें कि यहां इस गांव में करीब 4400 के लगभग मतदाता हैं। वही यहां के मतदाताओं का कहना है कि यहां निगम पार्षद और विधायक दोनों ही आम आदमी पार्टी से हैं। बावजूद इसके उनके इलाके में किसी तरह का कोई विकास नहीं हुआ है।

लोगों ने बताया कि एक तरफ जहां केजरीवाल सरकार अपने शिक्षा मॉडल को बढ़-चढ़कर बताती है, वही यहां के स्कूलों की स्थिति बद से बदतर है। इतना ही नहीं यहां गांव में श्मशान घाट में चिता के ऊपर बना हुआ सैड भी पूरी तरह से जर्जर होकर टूट गया है। कई बार उसे रिपेयर कराने या उसके पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय निवासी निगम पार्षद और विधायक से गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। चुनाव बहिष्कार को लेकर बात करते हुए कटे बड़ा गांव के ही कुछ अन्य लोगों ने बताया कि उनके गांव से जुड़ने वाली सारी सड़कों का बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने आप के विधायक जय भगवान उपकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने अपनी जनसमस्या के विषय में विधायक से गुजारिश की तो विधायक ने कहा किया तो मेरे पार्टी के प्रत्याशी को वोट दो वरना मैं तुम्हारे यहां किसी तरह का कोई भी काम नहीं होने दूंगा, ना ही कर आऊंगा। लेकिन जिस तरह पूरे गांव ने चुनाव का ही बहिष्कार कर दिया है वो अपने आप में काफी बड़ी बात है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *