दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान सुबह से ही जारी है। चुनाव में 1349 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ वोट डाला।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, हम जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें। बता दें कि भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।