दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए रविवार यानी आज मतदान लगातार जारी है। चुनाव में 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला आज शाम तक मतदाता करेंगे। 7 दिसंबर को दिल्ली चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। तस्वीरों में देखिए इन दिग्गजों ने डाला वोट। कांग्रेस नेता अजय माकन ने राजौरी गार्डन के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। MCD चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं।

भाजपा सांसद परवेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने गोवा, उत्तराखंड और यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही थी लेकिन लोग जानते हैं कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है।

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग वोट डालेंगे। दिल्ली ने पिछले 15 सालों में बीजेपी ने लोगों के लिए काफी कुछ किया है।

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के एक मतदान केंद्र पर अपने मतदान का प्रयोग किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील करती हूं।

बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने किया मतदान
बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने भी मतदान किया। हरी नगर में बीजेपी नेता राजिंदर पाल सिंह बग्गा ने वोट डाला। दिल्ली बीजेपी के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने भी वोट किया।
