दिल्ली की अदालत ने हत्या के आरोपी राजविंदर को 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

admin

नई दिल्ली (एकता): दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने हत्या के आरोपी राजविंदर सिंह को 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि उसे 25 नवंबर यानि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया। राजविंदर पर ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक महिला की हत्या का आरोप था। बता दें कि साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में महिला की हत्या के मामले में 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनामी कातिल राजविंदर सिंह अपने तीन बच्चों और पत्नी को छोड़कर भारत भाग गया था। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने उसके बारे में सूचना देने पर 1 मिलियन डॉलर इनाम की घोषणा की थी।

राजविंदर ऑस्ट्रेलिया में मेल नर्स के रूप में करता था काम

मीडिया सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के हाई कमीशन की ओर से जारी एक सूचना में कहा गया था कि दिल्ली में ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के साथ इस केस के सिलसिले में काम कर रही है। उसके सिर पर क्वीन्सलैंड सरकार ने 1 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है, जिसकी मदद से भारतीय अधिकारियों को आरोपी की लोकेशन का पता लगा।  राजविंदर ऑस्ट्रेलिया में मेल नर्स के रूप में काम करता था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *