Delhi MCD Election: केजरीवाल की रैली में कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा ने थामा AAP का दामन  

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रविवार को रैली हुई। जहां पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा ने चुनाव से पहले आप का दामन थाम लिया। हालांकि महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। बता दें कि इस चुनावों में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। वह अपने महारथियों को चुनाव प्रचार में मैदान में उतार रही है।

केजरीवाल ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल समाज के लोकप्रिय नेता महाबल मिश्रा जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। जनता और समाज के बीच आपके अनुभव के साथ हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *