MCD चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज AAP नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर किया हंगामा  

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली नगर निगम चुनाव में जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, उनकी नाराजगी धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऐसे ही एक नेता पूर्व मनोनीत निगम पार्षद हसीब उल हसन ने शास्त्री पार्क इलाके में टावर पर चढ़कर नाराजगी जताई। दरअसल दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दो चरणों में 250 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। लेकिन नेताओं को टिकट नहीं मिला है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी ने उनसे सभी जरूरी ओरिजनल दस्तावेज जमा करवाया, लेकिन चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया।

हसीब उल हसन का कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सभी को हक है वह चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी के नेता उनका ओरिजिनल दस्तावेज नहीं दे रहे हैं। फिलहाल हबीबुल हसन पिछले कई घंटे से खंबे पर चढ़े हुए हैं और उतरने से मना कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जब तक क्षेत्र के डीएसपी मौके पर आकर दुर्गेश पाठक ओर आतिशी के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन नहीं देते, तब तक वह नही उतरेंगे।

आप पार्टी ने पिछले नगर निगम में हबीबुल हसन को पार्टी की ओर से मनोनीत कर पार्षद बनाया था जिसके बाद से हबीबुल हसन पूरी तरह से वार्ड में सक्रिय थे, लेकिन पार्टी ने हबीबुल हसन की जगह वार्ड 213 से आदित्य चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जिसके बाद से ही हबीबुल नाराज है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *