दिल्ली (अनिल कुमार): मदद के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह गिरोह POS मशीन के द्वारा लोगों की रकम ठगते थे। भले ही आपके डेबिट कार्ड की कोई लिमिट हो लेकिन पीओएस में उसी डेबिट कार्ड से आप पूरी अकाउंट राशि भी निकाल सकते हैं। इन्होंने एक अपने निजी फर्म बनाकर उस फर्म में इस रकम का ट्रांजैक्शन करते थे।
इस सकैंडल को चलाने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जो अलग-अलग एटीएम मशीन के पास जाकर लोगों की सहायता के बहाने उनके साथ ठगी को अंजाम देते थे। इनके पास से 9 पीओएस मशीन, 17 डेबिट कार्ड, 10 चेकबुक और चार मोबाइल फोन बरामद किए है। अभी तक 60 लाख से ज्यादा इस तरह की ठगी को अंजाम देने का मामला सामने आ चुका है। पकड़े गए आरोपियों में सुखदेव सिंह जो कि हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है जिसकी उम्र 37 साल है और यह 12वीं पास है।
दूसरा आरोपी गगन सोनी है यह भी हरियाणा के सिरसा का ही रहने वाला है इसकी उम्र 37 साल है। तीसरा आरोपी जितेंद्र है जो दिल्ली के सुल्तानपुरी का रहने वाला है इसकी उम्र 33 साल है। फिलहाल इस गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है जिसके लिए पुलिस दबिश दे रही है।