दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में हादसों की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। रविवार दोपहर को रोहिणी सेक्टर 16 में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां कार को बैक करते हुए डेढ़ साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया गया। जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि हादसे के समय रोहिणी सेक्टर 16 का परिवार मजदूरी पर गया था और घर पर छोटे बच्चे थे। वह घर से खेलते हुए बाहर आ गए और वहां डेढ़ साल की दिव्यांशी नाम की बच्ची भी घर के आगे खेल रही थी। वहां पास के ही एक मकान से पड़ोसी ने अपनी ब्रिजा कार को बैक किया। जिससे बच्ची कार के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बाबत के.एन. काटजू मार्ग थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। इस तरह के हादसे देश में पहले भी हो चुके हैं कि गाड़ी बैक करते हुए असर छोटे बच्चे मौत का शिकार हो जाते हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। कार चालक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।