दिल्ली (अनिल कुमार): बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र के अंतर्गत भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया की बहुमंजिला फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक के जूते और चप्पल बनाने का काम होता था और आज रविवार सुबह अचानक इस फैक्ट्री में आग लगी।
एतिहात के तौर पर एनडीआरएफ के साथ-साथ कैट्स एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर तैनात की गई है लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसी के अंदर होने की फंसे होने की संभावना भी नही है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। गनीमत रही किसी जान का नुकसान तो नहीं लेकिन माल जरूर लाखों का जलकर राख हो गया है और पूरी बिल्डिंग भी आग की वजह से जर्जर हो गई है। फिलहाल आग को बुझाने का काम जारी है।