मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हार गए जिंदगी की जंग, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

admin

दिल्ली: काफी लंबे समय से बीमार चल रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिंदगी की जंग हार गए। उनकी मौत की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया। पिछले काफी दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू ने बुधवार अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर लोगों में मातम छा गया। बता दें कि उन्हें 10 अगस्त से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद लगातार डॉक्टर्स राजू की जान बचाने की कोशिश कर रहे थे।

ब्रेन नहीं कर रहा था काम

मीडिया सूत्रों के अनुसार राजू श्रीवास्तव का ब्रेन काम नहीं कर रहा था। उनके ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही थी। इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। हालांकि उन्हें बीच में कई बार वेंटिलेटर से हटाया गया था, लेकिन फिर से शिफ्ट करना पड़ा था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *