अवैध शराब बिक्री मामले पर कानून का शिकंजा, 3 महिलाएं गिरफ्तार

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के मकसद से बाहरी जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन किलिन स्वीप के तहत बाहरी जिला अंतर्गत सुलतान पूरी मंगोल पूरी थाना पुलिस ने 3 महिलाओं को इलाके में शराब की अवैध बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी महिलाओं के कब्जे से 349 शराब के क्वार्टर बरामद किए है। बाहरी जिले के डीसीपी समीर शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार महिलाओं के नाम पूनम, रजनी, मनोजा रानी है जोकि मंगोल पूरी और सुलतान पूरी में अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने तीनों पर एक्साइज ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पकड़ी गई तीनों महिला आरोपियों पर पहले से 3 दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *