दिल्ली: दिल्ली घूमने वालों के लिए ‘सेंट्रल विस्टा एवेन्यू’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू बनकर तैयार हो चुका है।

विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ के साथ बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में हर राज्य के फूड स्टॉल, चारों ओर हरियाली के साथ लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा की व्यवस्था होगी।

लोगों को यहां बस एक चीज की कमी देखने को मिलेगी क्योंकि इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक उद्यान क्षेत्र में उन्हें खाने की इजाजत नहीं होगी। इस पूरे खंड पर 16 पुल बनाए गए हैं। पूरे हिस्से में 1,125 वाहनों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है।

इसके अलावा इंडिया गेट के पास 35 बसों के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की गई है। यहां करीब 80 सुरक्षा गार्ड इस मार्ग पर नजर रखेंगे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 8 सितंबर को पीएम मोदी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे। वह इस विस्टा एवेन्यू में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी कर सकते हैं, जिसे इंडिया गेट के पीछे छत्र में स्थापित किया जाएगा।
