मुस्तफाबाद में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार, एक मजदूर की दबकर मौत

admin

नई द‍िल्‍ली (ब्यूरो): उत्‍तर पूर्वी द‍िल्‍ली के मुस्‍तफाबाद में एक निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। यह हादसा मुस्‍तफाबाद इलाके के दयालपुर, गली नंबर 5 में हुआ। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है।

हादसे में दो अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें शास्त्री पार्क के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना म‍िलते ही मौके पर द‍िल्‍ली पुल‍िस की पीसीआर वैन, एंबुलेंस दल बल के साथ पहुंचे। जहां पर राहत और बचाव का कार्य क‍िया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *