दिल्ली में सट्टे के अड्डे पर बड़ी Raid, 48 लोगों को किया गिरफ्तार

admin

दिल्ली (अनिल): दिल्ली में ऑपरेशन सेल की टीम ने सब्जी मंडी इलाके में छापा मारकर सट्टे के एक बड़े अड्डे का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और वहां से पुलिस ने 50 मोबाइल पांच सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 18 लाख रुपए बरामद किया है। इसके साथ-साथ मौके से पुलिस ने करीब आधा दर्जन गाड़ियां, 13 टू व्हीलर भी मिला है। इसकी पुष्टि डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपों में से 20 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से चार दिल्ली पुलिस का घोषित बैड करेक्टर भी है।

इन्हें ऑपरेशन सेल के एसीपी धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में इस्पेक्टर सुरेंद्र, जीत सिंह की टीम को इस सट्टे के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद सब्जी मंडी इलाके में छापा मारा गया और इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवा, मुमताज और जीतू मुख्य रूप से शामिल हैं। इनमें से मुमताज के ऊपर मकोका चल रहा है, यह पहले गिरफ्तार भी हो चुका है। पिछले साल इससे बुलेट प्रूफ सफारी गाड़ी भी मिली थी। पूछताछ में पता चला कि यह लोग सैनी गैंग पहलवान के मेंबर है और इनमें से कई पर मर्डर का भी आरोप है आगे की छानबीन पुलिस टीम कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *