दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आए दिन आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक भीषण आग लगने की ताजा घटना दिल्ली के नागलोई इलाके में हुई। यह आग नागलोई के कमरुद्दीन नगर में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पीवीसी कचरे में लगी। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप लिया और इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग ने कहा कि सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग को बढ़ने से रोक दिया गया है। 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को चारों तरफ से घेर लिया गया है।