दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

admin

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि रविवार सुबह से ही काली घटा छाई रही और दोपहर बाद दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। इसकी वजह से कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। हालांकि दिल्ली में रविवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *