दिल्ली: दिल्ली में आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल होगा। उन्होंने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई के छापा मारने के मद्देनजर अगले आम चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने वाले सबसे प्रमुख दल के रूप में खुद को प्रायोजित किया।
आप ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके शासन के मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। उन्होंने कहा, केजरीवाल ने जब यह खुलासा किया कि नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के जरिए किस तरह से ‘‘अपने मित्रों को मुफ्त रेवड़ी बांटी’’, पीएम ने आप मंत्रियों के पीछे सीबीआई और ईडी को लगाया।