AAP ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, CM केजरीवाल शुरू करेंगे ‘Make India No. 1’ कैंपेन

admin

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद से ही आम आदमी पार्टी में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। दरअसल बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा अभियान शुरू किया। जहां उन्होंने राष्ट्रीय कैंपेन लॉन्च किया। उन्होंने इस अभियान को ‘मेक इंडिया नंबर 1’ नाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक इस ‘मेक इंडिया नंबर 1’ थीम के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इसे अलग-अलग राज्यों में लेकर जाएगी। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस अभियान को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बोलते थे कि भारत को नंबर 1 देश बनाना है और अब पार्टी इसी पर अपना बड़ा कैंपेन शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में किसी भी चीज की कमी नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *