सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को अपने पूर्व शिष्य अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि आज उन पर जो ”हमला” हो रहा है, वह उनके अपने कर्मों का परिणाम है।
“मैं बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, श.रा.ब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब श.रा.ब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है. अब कानून के दायरे में जो कुछ भी होगा, उससे निपटना अब सरकार को है। हालाँकि, ऐसा नहीं होता अगर वह शराब नीतियां बनाने से परहेज करते ।