किसानों के मार्च का चौथा दिन, शंभु बॉर्डर पर एक किसान की मौ/त

admin

दिल्ली: दिल्ली में किसानों के मार्च का आज चौथा दिन है. खबर है कि किसान रविवार को ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे. इस बीच हरियाणा के शंभू बॉर्डर से अहम खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि किसान को दिल का दौरा पड़ा और बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय ज्ञान सिंह किसान आंदोलन में शामिल होने आए थे. यहां उन्होंने अंबाला के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन में हिस्सा लिया. वह गुरदासपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.

गुरुवार देर रात सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *