ED की शिकायत पर HC का बड़ा फैंसला, 17 फरवरी को होना पड़ेगा मुख्यमंत्री केजरीवाल को पेश

admin

दिल्ली- दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। 4 बजे ED की शिकायत पर अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि 17 फरवरी को पेश होना चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED ने दिल्ली की अदालत में शिकायत की है। ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत की है क्योंकि केजरीवाल पांच बार समन मिलने के बाद भी नहीं आए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने आज शाम 4 बजे इस मामले पर फैसला सुनाया है।

CM केजरीवाल ने समन को अवैध बताया। केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी इसे राजनीतिक घृणा से कर रही है। AAP सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर भी आज निर्णय होना है। Delhi High Court जमानत पर निर्णय लेगा।

ईडी ने कब जारी किए केजरीवाल को समन?
दिल्ली श.रा.ब घोटाला से जुड़े केस में ईडी सीएम केजरीवाल को 5 बार समन भेज चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को पहला समन पिछले साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी को समन भेजा था। केजरीवाल ने इन पांचों समन का कोई जवाब नहीं दिया था और कहा था कि यह समन झूठे एंव गैरकानूनी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *