Ashwagandha : अश्वगंधा एक ऐसी जड़ीबूटी है जो कई प्रकार से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। ये ब्रेन बूस्टर की तरह है जो आपके ब्रेन की गतिविधि को बेहतर करता है ,अश्वगंधा में एंटीडिप्रेसेंट गुण भी है और यह डिप्रेशन और घबराहट को कम करने में मदद करता हैं। ये एडाप्टोजेन के रूप में उपयोग किया जाता है जो तनाव से संबंधित कई स्थितियों के लिए किया जाता है माना जाता है कि ये एडाप्टोजेन शरीर को शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं और यही शरीर के तमाम अंगों के लिए भी काम करता है, आईये जानते है विस्तार में इसके फायदे।
अम्लता (एसिडिटी) के लिए : एसिडिटी में अश्वगंधा का सेवन किया जाता है , एक तो यह पेट के एसिड के बाइल जूस को कम कर देता है और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। ये अपच वाले खाने के भी असर को कम करता है और एसिडिटी से बचने में मदद करता है ऐसे में हमें अश्वगंधा का पानी पीना चाहिए।
मल त्याग (बॉवेल मूवमेंट ) के लिए : अश्वगंधा बॉवेल मूवमेंट को तेज करने में मदद करता है ,जे आपकी कब्ज़ की समस्या को कम करता है। अश्वगंधा को ठंडे दूध में मिलाके पीने से आपको कब्ज़ की समस्या से लाभ मिलता हैं ।
मेटाबोलिज्म के लिए : अश्वगंधा मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है और पेट की सूजन को कम करने में मदद करता हैं। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और मेटाबोलिक रेट बढ़ाता हैं। इससे पाचन क्रिया तेज होता है जिसके कारण आप जो खाते हो वो तेजी से पचने लगता हैं।
