अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग तरह-तरह से अपनी आस्था और खुशी प्रकट कर रहे हैं। संगमनगरी की तेईस वर्षीय स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने भी विदेशी धरती पर राम मंदिर का ध्वज फहराते हुए अनूठे तरीके से अपनी खुशी जाहिर की है। थाईलैंड हनुमानजी को अपना रक्षक मानता है।
13 हजार फुट की उंचाई से राम मंदिर के ध्वज के साथ स्काई डाइव कर अपनी आस्था और खुशी को दुनिया के सामने जाहिर किया-
अनामिका ने अपनी पहली स्काई डाइविंग महज दस वर्ष की उम्र में ही की थी। अब तक वह 300 स्काई डाइव कर चुकी हैं। स्काई डाइविंग का हुनर अनामिका ने अपने पिता अजय शर्मा से सीखा है। वह भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त जूनियर वॉरंट ऑफिसर, प्रशिक्षित कमांडो और प्रफेशनल स्काई डाइवर हैं। अजय अब तक 650 बार स्काई डाइविंग कर चुके हैं। अनामिका ने थाईलैंड में 13 हजार फुट की उंचाई से राम मंदिर के ध्वज के साथ स्काई डाइव कर अपनी आस्था और खुशी को दुनिया के सामने जाहिर किया है।