दिल्ली में मौसम ने लिया यू-टर्न, सुबह-शाम होने लगी है ठंड, लोगों ने बंद किए AC-Cooler

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में फिर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अब सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों के अब घरों, ऑफिस में एसी-कूलर तक बंद करने के दिन आ गए हैं। दरअसल मौसम के यू-टर्न लेने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यहां ठंड का अहसास होता है वहीं लोगों को दोपहर के समय गर्मी झेलनी पड़ती है। जिससे तापमान 21 डिग्री तक पहुंच जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार लोगों को एक सप्ताह के बाद गर्मी महसूस नहीं होगी। क्योंकि ठंड बढ़ने से बारिश की भी संभावना कम है। बता दें कि 5 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री तक बना रहेगा, उसके बाद उसमें और कमी आने लगेगी। अक्तूबर खत्म होने के कुछ दिन पहले ही हल्की ठंड महसूस होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *