दिल्ली-एनसीआर से कुछ ही दिनों में विदा होगा मानसून, जानें कितना रहेगा तापमान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई को लेकर बस कुछ दिन ही शेष बचे हैं। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब  एनसीआर से भी वापस चले जाने की संभावना है। एक से 2 दिन में यह साफ हो जाएगा कि कब तक मानसून वापसी कर देगा। अभी तापमान में ज्यादा कमी नहीं होगी।

बताया जा रहा है कि अगस्त व सितंबर में बारिश कम होने और बादल नहीं होने के कारण अभी तापमान में ज्यादा कमी नहीं होगी। अभी महीना खत्म होने में चार दिन बाकी हैं लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। विभाग के अनुसार बुधवार-बृहस्पतिवार तक बिल्कुल साफ हो जाएगा कि मानसून कब तक विदा हो जाएगा। अभी बादल भी नहीं है और बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान 35-37 डिग्री के बीच बना रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *