दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में जहां बारिश से राहत मिली वहीं कुछ लोगों के लिए आफत मचाकर रख दी। बता दें कि दिलशाद गार्डन में स्कूल की दीवार गिरी। जिसमें 11 वाहन क्षति#ग्रस्त हो गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बारिश की वजह से हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। दीवार दिलशाद गार्डन के एसजी पॉकेट की ओर गिरी थी। वहीं मलबा हटाने का कार्य जारी है। बारिश से कुछ इलाकों में जाम की समस्या बनी हुई है। इन 20 जगहों से जलभराव होने व 15 जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है।
बारिश के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में जाम की स्थिति देखने को मिली। मूलचंद अंडरपास में जलभराव से रिंग रोड पर तीन किमी लंबा जाम लगा। गौरतलब है कि दोपहर बाद हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। उम्मीद है कि रविवार को भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।