दिल्ली (एकता): दिल्ली की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बता दें कि अब मेट्रो की तर्ज पर डीटीसी में भी जल्द एनसीएमसी कार्ड की सुविधा मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार 200 ई-बसों की सौगात यात्रियों के अगले महीने में मिलने जा रही है। बता दें कि अब लोगों को बसों में सफर करते समय परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक अब यात्री एनसीएमसी कार्ड के जरिए टिकट की आसानी से Payment कर सकेंगे। अलग से स्मार्ट कार्ड रखने और पेपर टिकट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि यह सुविधा अभी मेट्रो में ही उपलब्ध है।
यात्रियों को ऑटो व टैक्सी में भी धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। इससे यात्रियों को हर सफर करने में आसानी होगी। बता दें कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर कुछ छूट भी मिलेगी। यात्रियों को Digital Tickets के लिए कई तरह के टिकट और दैनिक पास खरीदने की भी Facility मिलेगी। एनसीएमसी से यात्री हर तरह के सफर का भुगतान कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह कार्ड पूरे देश में Valid होगा। इस कार्ड से टोल पार्किंग भी फ्री में हो सकती है।
40 लाख से ज्यादा यात्री बसों में करते हैं सफर
जानकारी के मुताबिक डीटीसी और क्लस्टर बसों में करीब 8 हजार लोग सफर करते हैं। बता दें महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री है। ऐसे में रोज 25 लाख से ज्यादा लोग रुपए देकर टिकट खरीदते हैं।
दिल्लीवासियों को मिलेगी नई सौगात
खास बात यह है कि दिल्ली वासियों को अगले महीने 200 ई-बसों की सौगात मिलेगी। परिवहन विभाग की 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारेगी। जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी।