नई दिल्ली (एकता): बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका ले गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेता सनी देओल पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपने काम से ब्रेक लेकर पिता का ध्यान रखने का फैसला किया है। वह पिता धर्मेंद्र के साथ यूएसए के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और सनी देओल करीब 20 दिनों तक अमेरिका में ही रहेंगे। 87 साल के धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई हैं। इसलिए आगे इलाज के लिए उन्हें यूएसए ले जाने का फैसला किया है। जब तकवह ठीक नहीं हो जाते तब तक वह वहीं रहेंगे। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र के फैंस यह बात सुनकर काफी परेशान है। वह उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि धर्म सिंह देओल, जिन्हें धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता है। वह एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं वो लोकसभा क्षेत्र बीकानेर के सासंद रहे हैं। धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में अपने एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हर तरफ बस ‘गदर 2’ ही छाई हुई है।