नई दिल्ली (एकता): सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जो इस नौकरी के लिए इच्छुक है वह आवेदन कर सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पटना हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। बता दें कि उम्मीदवार आधिकारिक साइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह लास्ट तिथि 18 सितंबर तक अप्लाई कर सकता है। इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। पर्सनल असिस्टेंट के करीब 36 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। इतना ही नहीं उसके पास मान्यता प्राप्त संस्थान और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का कोर्स का डिप्लोमा/प्रमाण पत्र होना जरूरी है। तभी वह सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है।
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की भर्ती के लिए उम्र 18 साल से लेकर 37 साल के बीच होनी चाहिए।
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए फीस का भुगतान करना होगा। अभियान के लिए सामान्य/ओबीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1100 रुपए का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/ओएच श्रेणी को 550 रुपए।इतना ही नहीं सभी अपनी फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 44 हजार 900 रुपए से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपए के बीच सैलरी मिलेगी। सभी को अपने Experience के तौर पर वेतन मिलेग।
जानिए कैसे करें अप्लाई
- उम्मीदवारों को आवेदन सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- अब उम्मीदवार होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए ‘ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार पंजीकरण पूरा करें और फिर लॉगिन करें।
- उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
पर्सनल सेक्रेटरी का काम क्या है?
पर्सनल असिस्टेंट का काम होता है कि वह संबंधित अधिकारी के काम Execution में मदद करें और उसके द्वारा निर्देशित सभी ऑफिशियल कार्य करे।