Bigg Boss OTT 2: बस कुछ घंटे दूर है Grand Finale, कौन होगा Winner, क्या एल्विश यादव होंगे बिग बॉस का इतिहास

admin

दिल्ली (एकता): Bigg Boss OTT 2 का Grand Finale बस कुछ ही घंटों में होने वाला है। सभी की नजर पर ही टिकी हुई है। हर किसी को बिग बॉस के Winner का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि सलमान खान आज शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक विनर की अनाउंटमेंट करेंगे। अब देखना होगा कि किसके सिर पर विनर का ताज सजता है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 का मोस्ट अवेटेड ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार होने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस फिनाले का मनोरंजन सिंगर टोनी कक्कड़ और असीस कौर करेंगे। टोनी ने ‘धीमे-धीमे’ गाना मनीषा रानी को डेडिकेट किया। खास बात यह है कि टोनी कक्कड़ की म्यूजिक वीडियो में मनीषा नजर आएंगी। आप आज रात 9 बजे JioCinema पर सलमान खान के साथ फिनाले का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

जानिए कौन होंगे बिग बॉस सीजन 2 के चीफ गेस्ट 

आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्रैंड फिनाले में इस बार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण चीफ गेस्ट होंगे। दरअसल वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को प्रमोट करने के लिए 14 अगस्त, 2023 को आ रहे हैं। वे इस दौरान शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट से बातचीत भी करेंगे। जिसको लेकर फैंस काफी खुश हैं। उन्हें लाइव शाहरुख को देखने का मौका मिलेगा।

 

बता दें कि जियो सिनेमा ने इंस्टाग्राम पर एक नई क्लिप शेयर की है। इसमें पूजा भट्ट और बेबिका को डांस करते हुए देखा जा सकता है। पूजा भट्ट व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं बेबिका ब्लैक कलर की ड्रेस में डांस कर रही हैं।


एल्विश यादव ग्रैंड फिनाले की रेस में आगे 

एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें काफी लोग स्पॉट भी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में एंट्री की थी। उनके बाद अभिषेक मल्हान दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी के साथ एल्विश की पुरानी तस्वीर आई सामने 

बता दें कि एल्विश की राजनेता और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी के साथ एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई है। फोटो 2021 की है। एल्विश ने फोटो को कैप्शन दिया, “माननीय @smritiiraniofficial जी के साथ। बहुत ही ज़मीन से जुड़ा व्यक्तित्व।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

 

कहा जा रहा है कि अभिषेक या एल्विश में से कोई एक ही आज विजेता बन सकता है। कोई एक ही बिग बॉस की ट्रॉफी उठाएगा। फिलहाल अब देखना होगा कि किसकी किस्मत चमकती है औक किसकी घर वापसी होती है। बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 टॉक ऑफ द टाउन रहा। इस सीजन ने काफी पॉपुलैरिटी भी मिली।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)


बता दें कि शुरुआत में शो को छह हफ्ते तक तक चलाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन ऑडियंस से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसे बढ़ा दिया गया था। बिग बॉस की प्राइज मनी 25 लाख रुपए हो सकती है। हालांकि इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *