दिल्ली (एकता): बेरोजगारों युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की Last तारीख पास आ रही है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है वह बिना देर किए आवेदन के लिए अप्लाई करें। बता दें कि एसएससी की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आगामी 16 अगस्त, 2023 को इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बाद में किसी को यह सुनहरा मौका नहीं मिलेगा। जानकारी के मुताबिक एसएससी जूनियर इंजीनियर 2023 भर्ती पर करीब 1324 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। हालांकि इसका ऑनलाइन पंजीकरण 26 जुलाई, 2023 से शुरू हुआ था। अब थोड़े समय में यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएंगी।
इस दिन उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का मिलेगा मौका
जब आप जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन कर लेंगे तो आपको एक बार फिर फॉर्म को ठीक करने का मौका दिया जाएगा। यह करेक्शन 17 अगस्त से फिर होगी और 18 तक आपको सुविधा मिलेगी। उम्मीदवारों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। पेपर -1 और पेपर -2 (सीबीटी)। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन दौर आयोजित होगा।
जानिए कौन सी Document की पड़ेगी जरूरत
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कई Document की जरूरत होगी। इनमें- आधार संख्या, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जरूरत पड़ सकती है। जिसके चलते हमें इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।