दिल्ली (एकता): दिल्ली के एम्स अस्पताल के एंडोस्कोपी रूम में आ+ग लगने से हड़कंप मच गया। जिससे सभी मरीजों को तुरंत वार्ड से बाहर निकाला गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना सोमवार करीब 11.54 की बताई जा रही है।
बता दें कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां आ#ग पर काबू पाने के लिए पहुंची। इसकी जानकारी लगते ही अस्पताल परिसर में सभी लोग हैरान रह गए।

यह घटना ओल्ड ओपीडी की दूसरी मंजिल पर इमरजेंसी वार्ड के ऊपर स्थित एंडोस्कोपी रूम में हुई थी। हालांकि आ#ग पर काबू पाया गया है। वहीं दूसरी ओर घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।