दिल्ली (एकता): नौकरी के लिए इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। रायबरेली ने AIIMS में 40 पद पर वैकेंसी निकाली हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक है तो वह जल्द आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन करें। मीडिया सूत्रों के अनुसार आवेदन करने के उम्मीदवार आधिकारिक साइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अगस्त है। भर्ती अभियान के जरिए जूनियर रेजिडेंट के 40 पद भरे जाएंगे।
बता दें कि AIIMS Raebareli Recruitment के लिए उम्मीदवार को अच्छी सैलरी भी मिल रही है। उन्हें 56 हजार से ज्यादा सैलरी मिलेगी। इसलिए आप बिना देर किए आवेदन करें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार एमबीबीएस पास होना चाहिए। वहीं इस नौकरी के लिए आवेदन करें। भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 37 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/दस्तावेज- सत्यापन प्रक्रिया के आधार किया जाएगा। बता दें कि इस पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 अगस्त को होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपए फीस देनी होगी।