दिल्ली (एकता): अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आजकल लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। खास बात यह है कि बिहार में 1.70 लाख बेरोजगारों के लिए शिक्षक के पद पर निकली भर्तियों की समय सीमा बढ़ाई गई है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। बता दें कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा को बढ़ा दिया गया है। खास बात यह है कि योग्य उम्मीदवार अगर नौकरी करना चाहते हैं तो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बताया जाता है कि इस भर्ती पर लास्ट तारीख 12 जुलाई थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है।
इस भर्ती के लिए क्लास एक से 5वीं, कक्षा 9वीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के स्कूल शिक्षकों के लिए कुल 1,70,461 रिक्तियों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती की आयु सीमा 18-37 साल और माध्यमिक-उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21-37 साल की गई है। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। जो उम्मीदवार चुने जाएंगे उनकी एक लिखित परीक्षा होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस 200 रुपए है जबकि अन्य श्रेणी के लिए फीस 750 रुपए जारी की गई है।