मध्यप्रदेश (एकता): मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक हैरानीजनक खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कूनो में एक और चीते की मौ+त से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि जिस चीते की मौ+त हुई, उसका नाम तेजस है।
बताया जा रहा है कि मॉनिटरिंग टीम को तेजस की गर्दन के ऊपरी हिस्से में चो#ट के निशान पाए गए थे, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पालपुर मुख्यालय स्थित वन्य प्राणी को दी। दरअसल तेजस का इलाज करने के लिए डॉक्टरों को उसे बेहोश करना पड़ा। लेकिन उसके बाद चीते की मौ+त हो गई। वन्य प्राणी टीम इसी जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौ#त का कारण समाने आएगा। गौरतलब है कि 5 महीनों के अंदर काफी चीतों की मौ$त हुई है।