दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती के नि+धन पर सभी सितारों ने शोक प्रकट किया। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती की मां का नि+धन गुरुवार यानि 6 जुलाई को हुआ था। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह काफी समय से उम्र से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थीं। फिल्म जगत के मशहूर सितारों ने मां शांतिरानी के नि+धन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

टॉलीवुड, बॉलीवुड के अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धां+जलि दी। जानकारी के मुताबिक इस खबर की पुष्टि अभिनेता के सबसे छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने दी। उसने कहा कि दादी अब हमारे बीच नहीं हैं। एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बंगाली रियलिटी शो ‘डांस बांग्ला डांस सीजन 12’ के को-एक्टर्स ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि एक्टर ने अपने करियर में काफी मेहनत की। मिथुन हमेशा कहते हैं कि उनके माता-पिता ने उन्हें अच्छे संस्कार दिए।