‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम Saumya Tandon ने ब्लैक कलर की ड्रेस में करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

admin

दिल्ली (एकता): टीवी अदाकारा सौम्या टंडन एक हिंदी फिल्म अभिनेत्री है। ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। बता दें कि सौम्या टंडन के फैंस उन्हें आज भी ‘गोरी मैम’ और ‘अनीता भाभी’ के नाम से बुलाते हैं। भले ही वह एक्टिंग से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के संपर्क में हमेशा रहती हैं। हाल ही में सौम्या टंडन ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने जो वीडियो डाली हैं उसमें ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

सौम्या इस समय इंस्टाग्राम क्वीन बनी हुई हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को देखकर काफी कमेंट करते हैं। वह उन पर जान छिड़कते हैं। हाल ही में उनके फोटोशूट को देखकर फैंस उनपर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स उनकी तस्वीरों पर लिख रहे हैं, ‘लेडी इन ब्लैक।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मार ही डालोगी।’ सभी उनके लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वह अक्सर हर ड्रेस में खूबसूरत तो लगती ही हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने हुस्न के कहर से सबको दीवाना बना दिया है।

जानकारी के मुताबिक सौम्या टंडन इस समय अपना नया शो ‘स्टोरीज मेकिंग इंडिया विद सौम्या’ पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की है। जो उन्होंने शो शुरू किया है उसमें वह देश के अलग-अलग कोनों में जाकर लोगों से मिलती हैं। इतना ही नहीं उनकी कहानियों को सबसे रु-ब-रु करवाती हैं। सौम्या ने अपने यूट्यूब चैनल पर शुरू किया।

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने 2020 में ‘भाबीजी घर पर हैं!’ को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से ही उनके फैंस उन्हें शो में काफी याद कर रहे हैं। वह उन्हें वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। उसने अपने करियर के दिनों में मॉडलिंग भी की। वह ‘फेमिना कव्हर गर्ल’ 2006 रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया। वह  करीना कपूर के साथ ‘जब वी मेट’ में नजर आई थीं। उस फिल्म में वह करीना की बहन बनी थी। उन्होंने काफी अच्छी भूमिका निभाई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *