बॉडी वेट घटाने के लिए खाली पेट पिएं इस पत्ते का जूस, मिलेंगे कई फायदे

admin

दिल्ली (एकता): मोटापा घटाने के लिए वैसे तो कई चीज़ें हैं लेकिन अगर आप खाली पेट करी पत्ते का जूस पीते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। करी पत्ते का इस्तेमाल कई चीज़ों में किया जाता है। कई लोग इसका सेवन सब्जियों में तड़का लगाने के लिए करते हैं। ये भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा होता है। आपको बता दें कि साउथ इंडियन डिश में पड़ने वाला करी पत्ता आज घर-घर में काफी मशहूर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार जब हम इसे कोई चीज़ या डिश में डालते हैं तो इसका स्वाद कुछ अलग ही होता है। इससे एक काफी अच्छी खुशबू आती है।

कई राज्यों में करी पत्ता को ‘मीठा नीम’ भी कहा जाता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट से करेंगे तो बहुत फायदा होगा। इसे चबाने शरीर के वजन को काफी राहत मिलती है। करी पत्ते का सेवन करने के लिए आप इसे घर में भी उगा सकते हैं। इसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व भी होते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट करी पत्ता चबाने या इसका जूस पीने से कौन से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। करी पत्ते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप करी पत्ते का खाली पेट जूस पीते हैं तो आपको भूख कम लगेगी। ये वजम घटाने में भी काफी फायदेमंद होता है।

 

आइए जानिए इसके क्या-क्या हैं फायदे:-

  • करी पत्ते का जूस पीने से आपकी बॉडी एक्टिव रहेगी। आप ताजगी महसूस करेंगे। शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस निकल जाते हैं। जिससे आपके कई तरह की बीमारियों से छुटकारा भी मिलेगा।
  • अगर आप खाली पेट करी पत्ते का जूस पीते हैं तो आपकी पाचन संबंधी समस्याएं ठीक हो जाएगी। करी पत्ते में पाचन एंजाइम होते हैं। इससे कब्ज और एसिडिटी भी नहीं होती।
  • खास बात यह है कि डायबिटीज मरीजों के लिए करी पत्ता काफी भरपूर साबित होता है। उनके लिए करी पत्ते का जूस किसी रामबाण से कम नहीं। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है।
  • करी पत्ते में आयरन की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में सहायता करती है। अगर आप करी पत्ते को अपनी डाइट में शामिल कर लें तो आपको खून की कमी नहीं होगी।
  • करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *