दिल्ली (एकता): देश में कई युवा ऐसे हैं जो कि सरकार नौकरी के लिए बेरोजगार भटक रहे हैं। क्योंकि सरकारी नौकरी किस्मत से ही मिलती है। अब इंडियन रेलवे में नौकरी के लिए कई भर्तियां निकली हैं। उन्होंने युवाओं को सुनहरा मौका दिया है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो बिना देर किए आप आवेदन करें।
मीडिया सूत्रों के अनुसार उत्तर पूर्व रेलवे ने अपरेंटिस के पद पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrcgorkhpur.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 1100 से ज्यादा पद पर भर्तियां निकाली गई हैं। वहीं दूसरी तरफ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 2 अगस्त 2023 तक चलेगी। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक है वह ये नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अधिसूचना जारी होने की तारीख पर न्यूनतम 50% अंकों के साथ हाई स्कूल/10वीं की निर्धारित योग्यता और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि आवेदन करने के लिए फीस 100 रुपए रखी गई है। जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को फीस में भारी छूट दी गई है।