अगर आप भी हद से ज्यादा चाय, ब्लैक या लेमन टी पीते हैं तो हो सकती है आपको ये समस्या

admin

दिल्ली (एकता): भारत में कई फैमिली ऐसी हैं जो अपने दिन की शुरुआत चाय के कप से करते हैं। कहा जाता है कि सुबह उठते ही चाय पीने से थकान दूर हो जाती है। दिनभर का आलसपन भी जल्द गायब हो जाता है। खास बात यह है कि चाय पत्ती में कैफीन होती है इसलिए जैसे ही हम चाय पीते हैं हमारी बॉडी फ्रेश महसूस करती है। बता दें कि कई लोग दिन में 2 कप चाय पीते हैं तो कोई तो इससे ज्यादा भी चाय पीते हैं। जो कि उनके लिए नुकसान साबित होती है। दरअसल किसी भी व्यक्ति को ज्यादा चाय की आदत नहीं डालनी चाहिए, क्योंकि वहीं उनके लिए खराब साबित होती है। जो लोग ऑफिस में काम करते हैं उनमें से तो कई दिन के 5-6 कप चाय पी लेते हैं। लेकिन इसका नतीजा बाद में पता चलता है। दूसरी बात हम दूध के बैगेर वाली चाय पीने की भी करते हैं। जैसे- लेमन टी, ग्रीन ची , ब्लैक टी भी। वो भी हमें जरूरत से ज्यादा नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि इससे हमारी हेल्थ ठीक नहीं रहेगी और कई हमारी बॉडी कई बीमारियों का शिकार हो जाएगी।

 

दिन में ज्यादा चाय पीने से किडनी को होता है नुकसान 

बता दें कि कई लोग ऐसे हैं जो कि चाय के ज्यादा शौकीन होते हैं। लेकिन यहीं आदत उनको बीमार कर देती है। वहीं दूसरी तरफ उन्हें गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जैसा कि आप जानते हैं कि कोई भी चीज़ हद से ज्यादा अगर खाई जाएं तो वो आपको शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। जिससे आपको किडनी की समस्या हो सकती है। कई लोगों को ब्लैक टी पीने की आदत होती है। लोग तो फलेवर वाली कई टी भी बहुत पीते हैं। जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीलेट की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे बॉडी में विटामिन सी की मात्रा की जरूरत होती है। आपके शरीर के लिए ये सभी चीजें खतर+नाक साबित हो सकती हैं। जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। अगर शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा बढ़ जाए तो लिवर की समस्या जैसी परेशानी भी हो सकती है। अगर आपका शरीर कई बीमारियों से घिर गया तो आप हर समय इसी समस्या से जूझते रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *