दिल्ली (एकता): अगर आप भी नौकरी की राह देख रहे हैं तो आपको लिए बैंकिंग में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस क्लर्क 2023 भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 1 जुलाई 2023 से शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथि 21 जुलाई, 2023 तक तय की गई है। बताया जा रहा है कि आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में पास उम्मीदवारों को पद के लिए चुना जाता है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत 4045 लिपिक संवर्ग रिक्तियों की भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क की फीस 850 रुपए देनी होगी, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक (ईएक्सएसएम) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपए फीस देनी होगी। बता दें कि परीक्षा देने वालों की उम्र 20 से 28 साल के बीच तय की गई है। पूरे देश में 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिक पदों की भर्ती हर साल आयोजित की जाती है। आईबीपीएस वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 13वें वर्ष क्लर्क परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।