बरसात में एक छोटी सी गलती से आपको हो सकती है Food Poisoning, अपनाएं ये टिप्स

admin

दिल्ली (एकता): आप जानते ही होंगे कि बारिश के मौसम में फूड प्वाइजनिंग की समस्या आम है। लेकिन कई लोगों में यह समस्या बार-बार देखने को मिलती है। जिसका कारण बासी खाना खाने से है। मीडिया सूत्रों के अनुसार काफी लोगों को पेट में दर्द, उल्टी, लूज मोशन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। बरसात में इतनी नमी रहती है कि बैक्टीरिया आसानी से फैल जाते हैं। जिसके चलते हम बीमार पड़ जाते हैं। इस मौसम में जंक फूड खाने से भी बचना चाहिए और ठंडा खाना बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप इस समस्या से बच सकते हैं।

 

मानसून में बासी खाना खाने से बचें

बता दें कि मानसून में बासी खाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपको फूड प्वाइजनिंग हो सकती हैं। इस मौसम में बैक्टीरिया आसानी से खाने में चिपक जाते हैं। बस इस मौसम में आपको सेहत की तरफ ध्यान देना चाहिए।


अधपका खाना न खाएं

कई बार हम घर पर या बाहर अधपका खाना खाते हैं तो इससे भी बैक्टीरिया पहले से मौजूद रहते हैं। कई बार बाहर से लाई गई सब्जी या नॉनवेज आइटम पर भी यह पहले ही चिपके होते हैं। ऊपर से हम उसे सही से नहीं बना पाते। जिसकी वजह से हम फूड प्वाइजनिंग का शिकार होते हैं। खाने को हमेशा सही तरीके से ही पका कर खाना चाहिए। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

 

बाहर से लेकर आए फल और सब्जी को अच्छी तरह से धोएं

आगर आप बाहर से फल या सब्जी लाते हैं तो आपको इसे अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए। क्योंकि बरसात में कई तरह के कीटाणु सब्जियों पर चिपके होते हैं। कई लोग फल या सब्जी को बिना धोएं ही खा लेते हैं। जिससे उनके अंदर बैक्टीरिया चले जाते हैं।


बरसात के मौसम में किचन की रखें सफाई  

वैसे तो किचन की सफाई हमेशा रखनी चाहिए। क्योंकि किचन साफ होगा तो हमारी सेहत भी अच्छी रहेगी। स्पेशल किचन पर बारिश के मौसम में ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्योंकि किचन में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी आते हैं। कई बार लोग कटिंग बोर्ड, चाकू और बर्तनों को अच्छी तरह से नहीं धोते तो उस पर भी बैक्टीरिया चिपक जाते हैं और आप फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो जाते हैं। इसलिए सभी चीजों को धोकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।

बरसात के मौसम में पहले से कटे हुए फल ना खाएं

बारिश के मौसम में पहले से ही कटे हुए फलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वह आपके पेट में जाकर समस्या को बढ़ा सकते हैं। अगर आपका फल खाने का मन हो तो आप ताजे फल को काटकर खाएं। ज्यादा देर तक पड़ा हुआ फल भी  नहीं खाना चाहिए।


स्ट्रीट फूड खाने से बचें

बता दें कि बारिश के दिनों में रेहड़ियों पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि उनमें भी बैक्टीरिया चिपके होते हैं। जो कि हमारे शरीर में जल्दी से जाते हैं। जिससे फूड प्वाइजनिंग के साथ-साथ कॉलरा का भी खत+रा रहता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *